फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मॉलरोड में ड्रिलिंग का कार्य पूरा

Sat, 29 Aug 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लंबे समय से निर्माण कार्य के चलते बंद चल रही लोअर मॉलरोड को खोलने की कवायद तेज हो गई है। सड़क के ट्रीटमेंट कार्य के तहत पाइल ड्रिलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब सड़क के समतलीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है। निर्माण कार्य में तेजी आने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


लोअर मॉलरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से के उपचार के लिए पाइलिंग का कार्य किया जा रहा था। लगातार ड्रिलिंग के चलते सड़क को यातायात के लिए बंद रखा गया है। अब ड्रिलिंग पूरी होने के बाद निर्माण का अगला चरण शुरू हो गया है।
सड़क के समतलीकरण के साथ ही आगामी दिनों में कैप बीम और स्लैब कास्टिंग का कार्य किया जाएगा। सड़क बंद होने से मल्लीताल और तल्लीताल के बीच यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य आगे बढ़ने से लोगों को जल्द सड़क खुलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ड्रिलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। 51 पाइलिंग पूरी कर ली गई हैं। शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लोअर मॉलरोड को यातायात के लिए खोला जा सके। - रत्नेश सक्सेना,ईई, लोनिवि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें