नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह वर्ष 2022-23 में अवमुक्त बजट के सापेक्ष समस्त देयक 20 मार्च तक तक कोषागार व उप कोषागार में जमा करा दें।
उन्होंने कहा कि ऐसा न होने की स्थिति में यदि किसी विभाग का बजट लैप्स होता है तो इसके लिए आहरण वितरण अधिकारी जिम्मेदार होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि 20 मार्च के बाद कोषागार व उपकोषागार देयकों को स्वीकार नहीं करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए पार्किंग फंड के लिए धनराशि का न तो आहरण किया जाए और न ही कार्य होने की प्रत्याशा में बैंक ड्राफ्ट बनाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि बिलों के भुगतान से संबंधित आईडी यदि कोषागार व उपकोषागार में काम नहीं करती तो ऐसे भुगतान 31 मार्च से पूर्व अप्रूव कर दोबारा कोषागार व उपकोषागार को उपलब्ध कराएं।