फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ सतीश पंत बने सीएचसी गरमपानी और बेतालघाट के नोडलअधिकारी।

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। कोविड 19 के संक्रमण के बचाव के लिए कोश्याकुटौली और बेतालघाट की तहसीलदार नितेश डागर ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना गरमपानी और सीएचसी बेतालघाट में प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किये गये है। सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सतीश पंत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्र में किसी व्यक्ति को संक्रमण से संबंधित कोई लक्षण पाए जाने की सूचना दूरभाष पर नोडल अधिकारी को देने को कहा है। नोडल अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य टीम को संबंधित ग्राम में भेजकर अस्वस्थ व्यक्ति का परीक्षण किया जाएगा। और राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य को इस संबंध में सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें