फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजीव ने फिर कहा-उन्हें बनाएं सर्जरी विभाग का विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष पद को लेकर खींचतान फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही है। सर्जरी विभागाध्यक्ष पद से हटाए गए डॉ. राजीव सिंह ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर एमसीआई के नियमों आदि का हवाला देते हुए विभागाध्यक्ष पद प्रदान करने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भुवन को सर्जरी विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने 15 जून का जारी आदेश में विभाग में संविदा पर तैनात प्रोफेसर डॉ. राजीव सिंह को विभागाध्यक्ष बनाने का आदेश जारी किया पर डॉ. राजीव सिंह विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल नहीं सके। 17 जून को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने अपने ही आदेश को पलटते हुए पूर्व में जारी आदेश को यथावत रहने की बात संबंधी आदेश जारी कर दिया।
अब डॉ. राजीव सिंह ने प्राचार्य को 26 जून को पत्र लिखा है, इसमें पुराने आदेश को संलग्न करते हुए एमसीआई के नियमों आदि का उल्लेख आदि करते हुए वरिष्ठतम पदनाम प्रोफेसर को ही विभागाध्यक्ष बनाए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा एमसीआई के निरीक्षण और पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में भी जिक्र किया गया है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें