रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के गोबरा गांव में एक स्टोन क्रशर में अवैध भंडारण की शिकायत पर खान एवं वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान क्रशर में उपखनिज का अवैध भंडारण मिला। टीम ने क्रशर को सीज कर दिया है।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि गोबरा गांव में मौजूद सिंह मिनरल स्टोन क्रशर की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर रविवार को खान विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। डीएफओ ने बताया कि कोसी में खनन कार्य बंद हो चुका है। ऐसे में किसी भी तरह का अवैध बर्दाश्त नहीं होगा और नदी के रास्तों में खाई खोद दी गई है। संवाद