नैनीताल। शहर के बिरला विद्या मंदिर के मेधावी और पूर्व छात्र डॉ. आनंद मिश्रा को चिकित्सा जगत में उनके योगदान और समर्पण के लिए डॉ. पीबी भद्रे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है।