फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अयार जंगल, अयारपाटा और महादेव इलेवन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से 8वां विकास जोशी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। सोमवार को दिन का पहला मुकाबला वि-विहान एकेडमी और अयार जंगल कैंप के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वि-विहान एकेडमी ने 15 ओवरों में 85 रन बनाए। जवाब में उतरी अयार जंगल कैंप की टीम ने 13वें ओवर में मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला अयारपाटा और गैरीखेत के मध्य हुआ। अयारपाटा ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में 188 रनों लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैरीखेत की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 105 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में महादेव इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में पत्रकार इलेवन 144 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें