नैनीतल। कुमाऊं विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन ने उत्तराखंड मूल के डॉ. विजय प्रकाश डिमरी को यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन क्रिस्टियन हग्जेन मेडल 2026 मिलने खुशी जताई है। डॉ. डिमरी को यह अवाॅर्ड जियोसाइंस में उनके योगदान के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार डच मैथमेटिशियन क्रिश्चियन हग्जेन के नाम पर दिया जाता है।आईएसएम धनबाद से शिक्षा लेने के बाद डॉ. डिमरी को 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. डिमरी पूर्व में नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक रह चुके हैं। डॉ डिमरी को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी आदि ने खुशी जताई है।