फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डॉ. बीपी जोशी को वैज्ञानिकों की सूची में मिला स्थान

Fri, 20 Sep 2024 06:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल ग्राफिक एरा के प्रोफेसर डॉ. बीपी जोशी। संवाद
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के गणित, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीपी जोशी को वर्ष 2024 के लिए विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रो. जोशी को यह सम्मान प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए की ओर से एल्सेवियर-स्कोपस के सहयोग से जारी सूची में दिया गया है। डॉ. जोशी की उपलब्धि पर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय परिवार और उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें