फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. बिष्ट बने आईसीएआर रिसर्च एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन

Wed, 27 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के निदेशक एवं पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. बीएस बिष्ट को केंद्र सरकार ने लुधियाना स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हारवेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईसीएआर) के लिए रिसर्च एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
विज्ञापन



डा. बिष्ट ने बताया कि उक्त कमेटी का कार्यकाल तीन साल का होगा। वह पूर्व में भी इस आईसीएआर के निदेशक रह चुके हैं। बतौर कमेटी के चेयरमैन उन्हें संस्थान के अनुसंधान कार्यों का मूल्यांकन, नई परियोजनाओं का अनुमोदन और भविष्य के लिए नीति निर्धारण करना होगा। आईसीएआर का उक्त संस्थान कृषि उद्योग आधारित तकनीकी विकास में सीएफटीआरई मैसूर के समकक्ष उत्तर भारत का प्रमुख अनुसंधान केंद्र है।

डा. बिष्ट ने बताया कि भविष्य में राज्यस्तरीय खाद्य सुरक्षा प्रसंस्करण, नवीनतम तकनीक विकास उपयोग के लिए भारत सरकार की ओर से उन्हें दी गई यह अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगी। फिलहाल डा. बिष्ट बीते दो साल से बिड़ला संस्थान के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें