नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के हिंदी विभाग के 64 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने अपने असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया कि उक्त विद्यार्थी विभाग से संपर्क कर असाइनमेंट जमा करें जिससे परीक्षाफल जमा करने में दिक्कतें न हों।