फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम-मुंबई एक्सप्रेस के भविष्य पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के भविष्य पर संशय है। दो साल पहले शुरू हुई यह ट्रेन शेड्यूल के मुताबिक 26 दिसंबर तक के लिए है। इसे इसी रूप में आगे बढ़ाने या नियमित करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साल 2022 में हर बृहस्पतिवार को मुंबई सेंट्रल स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09076) शुरू की थी। इससे मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा हुआ। इस ट्रेन को नियमित करने की भी बात बीच में हुई। वहीं 26 दिसंबर करीब आने के बावजूद अब तक रेलवे की तरफ से कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि जिम्मेदार जल्द नोटिफिकेशन जारी होने बात कह रहे हैं। अब अगर ट्रेन संचालन की तारीख बढ़ाई जाती है तो यह तीसरी बार होगा।
अगर काठगोदाम से चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन बंद होती है तो कुमाऊं के केवल दो साप्ताहिक ट्रेन बचेंगी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र का कहना है कि इस मामले में चर्चा चल रही है। साप्ताहिक या नियमित चलाने पर विचार हो रहा है। जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें