फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डोर-टू-डोर नहीं उठाएंगे कूड़ा, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का एलान

विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से कार्य बहिष्कार करने के संबंध में नगर निगम में बैठक करने के दौरा? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने बोनस, ईएसआई सहित छह मांगों को लेकर सोमवार से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद करने की धमकी दी है। सोमवार से मैजिक जिनी स्मार्टटैक सॉल्यूशन कंपनी के सफाई कर्मी नगर निगम में धरना देंगे।
विज्ञापन

नगर निगम से अनुबंधित मैजिक जिनी स्मार्टटैक सॉल्यूशन कंपनी निगम के 25 वार्ड से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करती है। कंपनी की 32 गाड़ियां 78 हजार घरों से कूड़ा उठाती है। इससे जुड़े कर्मी बोनस, ईएसआई, सात तारीख को वेतन देने, वेतन भत्तों में अलाउंस जोड़ने, कर्मचारियों को सैनेटाइजर आदि उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। रविवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े इन कर्मियों की नगर निगम में बैठक हुई।
बैठक में सोमवार से कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह बंद करने और नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि सोमवार से पूरी तरह कूड़ा कलेक्शन बंद कर दिया जाएगा। बैठक में सचिन भारती, अमन, मुकेश मसीह, राकेश, चंदन, अमन, रवि चंडालिया, अमित कुमार, जय प्रकाश, रामू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंपनी के कर्मियों और प्रबंधन की ओर से हड़ताल की कोई सूचना नहीं दी गई है। नगर निगम को कंपनी के कर्मियों से कोई मतलब नहीं है। अगर हड़ताल होती है तो कंपनी के प्रबंधकों का जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

-अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें