कोटाबाग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंद्र दत्त त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित कोटाबाग प्रीमियर लीग का फाइनल दून स्पोर्ट्स क्लब भटलानी व बंगला एकादश कोटाबाग के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दून स्पोर्ट्स क्लब भटलानी ने निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट खोकर 211 रन बनाए। समीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में 101 रन बनाएं। गौरव सत्यवली ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगला एकादश कोटाबाग 17 ओवर में ही 154 रन पर ऑलआउट हो गई। विनय ने सर्वाधिक 37 रन बनाए।
समीर को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनुज पतलिया को बेस्ट बैट्समैन, डीएस अधिकारी को बेस्ट बॉलर, आशीष आर्य को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि रूपेंद्र सिंह नगर, रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूरन चंद पांडे, उपाध्यक्ष प्रबल बंसल, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, बीडीसी सदस्य राहुल पंत आदि ने पुरस्कृत किया।