फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों को कानून की लकीरों के बीच बंद मत करो: हसन

विज्ञापन
हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल तक अप?
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बनभूलपुरा पहुंचे मुरादाबाद सांसद एसटी हसन का कहना है कि इंसानों को कानून की लकीरों के बीच बंद मत करो। कोई ऐसी सूरत निकालो कि ये बेकसूर गरीब अपनी जिंदगी जी सकें और अपने बच्चों को पाल सकें। सुप्रीम कोर्ट का फैसला अगर हक में आता है तो कोई बात नहीं है। अगर राहत नहीं मिलती है तो राज्य सरकार इंसानियत के नाते इनका पुनर्वास करे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों का दर्द जाना। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुरादाबाद सांसद एसटी हसन ने कहा कि बनभूलपुरा में कई पीढ़ियां यहां 150 साल से भी रह रही हैं। कई लोगों के पास जमीन के पट्टे और फ्री होल्ड के कागजात भी हैं। सभी सरकारी सुविधाएं यहां मौजूद हैं। नगर निगम सभी प्रकार के टैक्स वसूल रहा है। रेलवे की जमीन बताई जा रही है जबकि रेलवे के पास कोई कागज नहीं हैं। प्रभावितों की पैरवी न्यायालय में सही ढंग से नहीं हुई है। इस वजह से हाईकोर्ट में मुकदमा हारे हैं। राज्य सरकार और नगर निगम की भूमिका भी सवालों में है। 52000 लोगों को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है।
एसटी हसन ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावितों के मुताबिक, उन्हें सत्ताधारी पार्टी का वोट न देने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कहा कि यहां बच्चे, औरतें और मरीज भी हैं। इस ठंड में कहां जाएंगे। अगर हजारों लोगों को उजाड़ा जाता है तो यह पूरे विश्व में शर्म का विषय होगा। देश की साख गिरेगी। राज्य सरकार मानवाधिकारों की रक्षा करे। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा प्रभावितों के मामले में रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही अखिलेश यादव को सौंपेंगे। समाजवादी पार्टी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी गई है। यहां के सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी और शोएब अहमद सिद्दीकी प्रभावितों के साथ खड़े हैं। हम संसद में भी इस मामले को उठाएंगे। जरूरत पड़ी तो डेलीगेशन रेलमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

-------------
डेलीगेशन में ये लोग रहे शामिल
हल्द्वानी। मुरादाबाद सांसद एसटी हसन के नेतृत्व में वनभूलपुरा पहुंचे 10 सदस्यीय डेलीगेशन में बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, अरशद खान, प्रभारी उत्तराखंड अब्दुल मतीन सिद्दीकी, प्रमुख महासचिव सोएब अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश प्रभारी पंजाब कुलदीप सिंह भुल्लर, प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय शामिल थे। इसके अलावा एड. भानुप्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजेंदर सिंह बिर्ख, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा अरविंद यादव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें