नैनीताल। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कुत्तों ने छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। बीडी पांडे से मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी विवेक, स्टाफ हाउस निवासी अभय कुमार, चाटर्न लॉज निवासी शाहजहां, शेरवुड कॉलेज निवासी मो. खालिद, तल्लीताल निवासी असीम और अतुल कुमार एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने अस्पताल पहुंचे। संवाद