फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक, 20 लोगों को काटा, आक्रोशित लोग नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे

Sat, 12 Nov 2022 04:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

लोगों ने नगर आयुक्त से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही एबीसी की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। एक सप्ताह में यहां 20 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। शुक्रवार को पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड के लोग नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आवारा कुत्ते लगातार लोगों को काट रहे हैं। इस कारण बच्चे डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कहा कि लोग अपने साथ डंडा लेकर ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं।
संजू पाना ने कहा कि एक सप्ताह में 20 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा सत्र से पहले अंकिता हत्याकांड सहित ज्वलंत मुद्दों को लेकर सचिवालय घेराव करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह ही एक व्यक्ति को कुत्तों ने काटा है। उन्होंने नगर आयुक्त को सोबन सिंह जीना अस्पताल की पर्ची भी दिखाई। लोगों ने नगर आयुक्त से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही एबीसी की टीम भेजी जाएगी। वह कुत्तों की नसबंदी करेगी। इस दौरान राजेंद्र सिंह, विनीत गोयल, विशाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें