फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कहीं फर्जीवाड़ा तो नहीं, डाक विभाग के नए 27 कर्मियों के दस्तावेजों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में डाक विभाग को ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर 27 लोग मिले है। राज्य में भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस वजह से डाक विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

भारतीय डाक की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत जिले में डाक विभाग को 27 सहायक और ब्रांच पोस्ट मास्टर मिले। भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने के कारण इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें अगर किसी अभ्यर्थी की जानकारी फर्जी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस भर्ती में अधिकतर अभ्यर्थी पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कई चयनित अभ्यर्थियों को हिंदी सहित सभी विषयों में 100 अंक मिले हैं, लेकिन हिंदी पढ़नी-लिखनी तक नहीं आती हैं। ऐसे में पंजाब और हरियाणा बोर्ड से अच्छे अंक मिलने से मेरिट में नाम आ गया। जबकि राज्य के युवाओं का मेरिट में नाम नहीं आ पाया।
डाक विभाग ने फिलहाल चमोली और अल्मोड़ा से चयनित तीन-तीन अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी क्रम में नैनीताल डिवीजन के सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि जिले को मिले सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज और फॉर्म भराने का कार्य चल रहा है। बताया कि निदेशालय से मिले निर्देश के क्रम में सभी के दस्तावेज चेक किए जाएंगे, जिसमें संबंधित राज्य के बोर्ड से भी इनके दस्तावेजों की पुष्टि की जाएगी। ऐसे में यदि कोई फर्जी पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें