फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चिकित्सक दंपती के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10वीं का छात्र था किशोर, घर में रेलिंग से लटका मिला शव
विज्ञापन

- पिता पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे, मां वरिष्ठ चिकित्सक
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र निवासी पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे का शव बृहस्पतिवार को घर के अंदर रेलिंग पर जंजीर से लटका मिला। परिजनों ने देखते ही उसे तुरंत फंदे से उतारा निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां से एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
सीओ हल्द्वानी लव शर्मा ने बताया कि किशोर के पिता बृहस्पतिवार शाम जब घर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले बेटे को जंजीर के फंदे से लटका देखा। उस समय किशोर की मां अपनी ड्यूटी पर थीं और बड़ा भाई कमरे में पढ़ाई कर रहा था। पिता ने तुरंत बेटे को फंदे से उतारा और क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और किशोर को एसटीएच रेफर कर दिया। एसटीएच में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती बातचीत में किशोर के एकदम ठीक होने, किसी से कोई विवाद या कहासुनी न होने की बात सामने आई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली थी। परिजन व अन्य लोगों से हुई बातचीत में किशोर के ठीक होने की बात सामने आई थी लेकिन कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। जांच की जा रही है। - लव शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें