फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर चढ़े नहीं और मैदान में टिके नहीं

Thu, 04 May 2017 01:36 AM IST
राजीव शुक्ला
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य महकमा डॉक्टरों को न पहाड़ पर चढ़ा पा रहा है न ही मैदान में टिका पा रहा है। हर जिले का हाल बेहाल है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के विधानसभा क्षेत्र और पिथौरागढ़ जिले की स्थिति तो ज्यादा ही खराब है।
विज्ञापन


इसके बाद ऊधमसिंह नगर का नंबर है। स्वास्थ्य महकमे के पास डॉक्टरों की कमी का राग अलापने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस करने की बात करती है मगर ये सिर्फ कोरा वादा साबित हो रहा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी है और संसाधन भी नहीं है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीज निराश होकर लौटते हैं।  रेडियोलॉजिस्ट, गाइनोकोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और सर्जन की सबसे ज्यादा कमी है।
विज्ञापन


पूरे कुमाऊं में सिर्फ पांच फिजीशियन ही काम कर रहे हैं। नैनीताल जिले में 2009 से अब तक 172 डॉक्टर मिले मगर योगदान सिर्फ 139 ने ही दिया। इनमें से भी लगभग 40 डॉक्टर पीजी करने के लिए चले गए।

ये है हाल
जिला         पद सृजित    कार्यरत

पिथौरागढ़        165        57       

बागेश्वर           89        47

अल्मोड़ा           193      93

चंपावत            85       39

ऊधमसिंह नगर   181       36

नैनीताल         279       171       

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से डॅाक्टरों का चयन करने पर दो से ढाई वर्ष लग जाते थे। राज्य सरकार ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा आयोग का गठन डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए किया है। सात सौ डॉक्टरों की नियुक्ति बहुत जल्द हो जाएगी। डॉक्टरों की कमी पूरे देश में है। एम्स जैसे बड़े संस्थानों और कई बड़े मेडिकल कॉलेज भी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. डीएस रावत, स्वास्थ्य महानिदेशक, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें