नैनीताल तहसील में राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराए जाने के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए जाने पर भूपेश चंद और अर्जुन बिष्ट कानूनगो का डिमोशन कर उन्हें पटवारी बना दिया गया है। एसडीएम कैंची धाम की जांच में दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने की कार्यवाही।