फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएम का सुशीला तिवारी अस्पताल में छापा, गंदगी और अव्यवस्था देख बोले-

विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल में छापेमारी के दौरान वार्डाें का  निरीक्षण करते डीएम ल​लित मोहन रयाल।    - फोटो : 1
विज्ञापन
क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बैड पर रखेंगे, मरीजों की देखभाल कौन करेगा?
विज्ञापन

हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में जगह-जगह अव्यवस्थाएं नजर आई। वार्डों में गंदी चादरें, रैन बसेरे में क्षतिग्रस्त शीशे और अन्य अव्यवस्थाएं देख उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। डीएम बोले क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे? सर्दियों में मरीजों को ठंड लगेगी तो उनकी देखभाल कौन करेगा?
सुशीला तिवारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पिछले काफी समय से जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे डीएम एसटीएच पहुंचे। रैन बसेरे की खराब स्थिति और गंदगी को देखकर जिलाधिकारी ने पीएमएस से सवाल किया कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बिस्तर पर रखेंगे? कई जगह टूटे हुए शीशे देख डीएम बोले, सर्दी का सीजन है, मरीज वैसे भी संवेदनशील होते हैं। मच्छर और मक्खी भी बीमारी की वजह बन सकती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को ठंड से बचाने के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बाहर की दवा लिखी तो होगी ठोस कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को जेनेरिक दवाएं ही लिखें। अस्पताल के बाहर से दवाएं लिखना पूरी तरह बंद किया जाए और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही इलाज सुनिश्चित किया जाए ताकि गरीब मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।
-
वार्डों में मरीजों से जाना स्वास्थ्य का हाल
जिलाधिकारी ने बाल रोग वार्ड, महिला वार्ड, गायनी वार्ड, जनरल वार्ड, सर्जरी वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मिल रहे उपचार व सुविधाओं की भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को लाइट व हीटर आदि की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि जिन कमरों में नमी है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।

-इनसेट
ठेकेदार काम न करे तो हटा दें
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में आउटसोर्स पर कार्यरत स्वच्छता के ठेकेदार को भी हिदायत दी। कहा कि चिकित्सालय में सैनिटेशन, टॉयलेट, बाथरूम, फर्श आदि सब साफ-सुधरा रहे। गंदगी होने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि ठेकेदार मानकों के अनुसार कार्य न करे तो उसका लाइसेंस रद कर उसे हटाया जाए।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में छापेमारी के दौरान वार्डाें का  निरीक्षण करते डीएम ललित मोहन रयाल।   - फोटो : 1

सुशीला तिवारी अस्पताल में छापेमारी के दौरान वार्डाें का  निरीक्षण करते डीएम ललित मोहन रयाल।   - फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें