जिलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को कालाढूंगी तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई जबकि निरीक्षण देर सायं तक जारी रहा।
राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वसूली के जो भी लक्ष्य आवंटित किये गये हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाय।
निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर संग्रह अमीन कैलाश चंद्र आर्य को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। ड्यूटी से नदारद रहने पर संग्रह अमीन राजेंद्र पड़लिया, राजेंद्र जोशी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिये। जबकि सम्मन तालीम न कराये जाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीवन जोशी व नायब नाजिर श्याम चरण पांडे को प्रतिकूल प्रवष्टि दी।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक एक सप्ताह के अंदर लाभार्थी तक पहुंचाने के आदेश दिये। इस दौरान एसडीएम अशोक जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कमला पांडे, एमजे संगीता चौहान, राजस्व निरीक्षक मोहित बोरा, सुरेश बुढ़लाकोटी, राजू बिष्ट आदि थे।