रामनगर (नैनीताल)। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के छूटे हुए छात्रों की परीक्षाएं 14 से 19 अक्तूबर के बीच डायट नई टिहरी में होंगी। संबंधित प्रशिक्षु अपना प्रवेश पत्र 13 अक्तूबर को प्राचार्य डायट नई टिहरी से ले सकते हैं। छात्र परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।