रामनगर (नैैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के एनेक्सी सभागार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नोडल केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई जिसमें उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए। 20 मई को प्रदेश के 29 शहरों में परीक्षा कराई जाएगी।
बैठक में सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में 120 परीक्षा केंद्रों पर 20 मई को होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12.30 बजे तक होगी। परीक्षा में 30751 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रवेशपत्र प्राप्त न होने की दशा में अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर के नोडल केंद्र में 18 और 19 मई तक प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में अपर सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सीपी रतूड़ी, वित्त अधिकारी प्रेमराम ने भी विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन शोध अधिकारी दरपान सिंह रौतेला और शैलेंद्र जोशी ने किया।