फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दीपावली की तैयारियां तेज, सजने लगे बाजार

Wed, 23 Oct 2024 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली को लेकर नगर के कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी सामानों से सजने लगे हैं। हालांकि अभी बाजार में ग्राहकों की संख्या कम है। पेंट, इलेक्ट्रॉनिक, सजावटी सामान और बर्तन कारोबारियों ने दुकानों में नया सामान सजाना शुरू कर दिया है। दुकानदारों का कहना है एक दो दिन में ग्राहकों के आने के बाद बाजार में रौनक रहेगी। इलेक्ट्रानिक सामग्री विक्रेता दिलशाद हुसैन ने बताया कि दीपावली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नया सामान मंगा लिया गया है। ग्राहक पूछताछ करने आने लगे हैं। स्मार्ट टीवी की मांग ज्यादा है, जिसके चलते कम दामों में ग्राहकों के लिए बहुत सारी नई सीरीज मंगाई गई है। वहीं लेक्ट्रानिक सामग्री विक्रेता मोहित साह ने बताया कि बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार अब तक भीड़ कम है। फिलहाल गिनेचुने ग्राहक ही बाजार में आ रहे हैं। उम्मीद है कि दीपावली तक ग्राहक आएंगे और अच्छा काम रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें