फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: झील के पारिस्थितिकी तंत्र संतुलन के लिए निकालीं मछलियां

Wed, 23 Oct 2024 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग की टीम ने नैनीझील के परिस्थितिक तंत्र के संतुलन को बिगाड़ रही बिग हेड और कॉमन कार्प प्रजाति की मछलियों को निकालने का अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया है। बीते दो दिनों से झील से मछलियों को निकालने का कार्य शुरू किया जा चुका है। दस दिनों तक टीम का अभियान जारी रहेगा। बता दें कि नैनीझील को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई प्रजातियों की मछलियां झील में डाली गई हैं, लेकिन झील में बिग हेड और कॉमन कार्प प्रजाति की मछलियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इससे झील का संतुलन बिगड़ जाता है। पूर्व में पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग की ओर से झील का सर्वे करने पर अनुपयोगी प्रजाति की मछलियों की संख्या 60 प्रतिशत अधिक होने की बात सामने आई थी। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि झील से अनुपयोगी प्रजाति की मछलियों को निकालकर उसमें नई प्रजातियों को छोड़ने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें