रामनगर। दीपावली पर्व को लेकर बर्तन, स्वर्ण, खिल-खिलौने आदि की दुकानें सज गई हैं। फिलहाल बाजारों में रौनक नहीं है। रामनगर मुख्य बाजार, रानीखेत रोड, कोसी रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में दुकानें सज चुकी हैं। व्यापारियों ने पर्व को लेकर भारी मात्रा में सामान खरीद लिया है। लेकिन अब तक बाजारों ग्राहक नहीं पहुंचे रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि दीपावली से एक सप्ताह पूर्व ही दूर दराज के ग्रामीण सामान लेने के लिए बाजार पहुंचते थे। लेकिन इस बार अब तक लोग बाजार नहीं आए हैं। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में बाजार रफ्तार पकड़ेगा। संवाद