फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दमकल की दिव्या ने लगाई स्वर्णिम दौड़, ट्रक पुल में त्रिलोक ने जीता कांस्य

Fri, 20 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट 2026 में नैनीताल अग्निशमन विभाग की दिव्या डांगी ने स्वर्ण समेत दो पदक जीतकर मान बढ़ाया है। 52 मंजिला स्टेयर रन फुल फायर फाइटिंग गियर प्रतियोगिता में उन्हें स्वर्ण पदक और कैजुअल गियर वर्ग में रजत पद मिला है। दमकल विभाग के त्रिलोक सिंह बिष्ट ने ग्रुप ईवेंट की ट्रक पुल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दोनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच बंगलुरू के बन्नेरघट्टा रोड स्थित आरए मुंदकुर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अकादमी में आयोजित हुई थी। उत्तराखंड समेत कई राज्यों के दमकल कर्मियों ने प्रतिभाग किया था। नैनीताल जिले से फायर वुमन दिव्या डांगी और फायर मैन त्रिलोक सिंह को भेजा गया। दिव्या डांगी ने सभी अग्निशमन उपकरण और फायर सूट के साथ 11ः27 मिनट में 52 मंजिला इमारत चढ़कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कैजुअल गियर प्रतियोगिता के दौरान 7ः16 मिनट में इमारत चढ़कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें