कालाढूंगी। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, यूपी आदि राज्यों से वाया कालाढूंगी नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों को दिनभर फजीहत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को पुलिस ने दिनभर पर्यटक वाहनों को कालाढूंगी से नैनीताल नहीं जाने दिया। डायवर्जन कर वाहनों को वाया हल्द्वानी नैनीताल भेजा गया। वहीं कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों में भी ग्राहक न आने से दिन भर मायूसी छाई रही।