फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी नदी में डूबे छात्र को नहीं खोज पाए गोताखोर

Fri, 09 Oct 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट के कलुवाबगड़ रोपा पुल के पास कोसी नदी में बुधवार को नहाते समय डूबे दीपक कुमार (17) पुत्र भुवन चंद्र का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को जल पुलिस के गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी नदी में डूबे दीपक को खोजने में सफल नहीं हो पाई। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम देर शाम छह बजे तक दीपक को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाते रही पर सफलता नहीं मिल पाई। नदी के बहाव को डायवर्ट करने के लिए दो जेसीबी की मदद लेने के बाद भी छात्र का कहीं पता नहीं चल पाया है। दीपक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने एसडीआरएफ और प्रशासन के पास उचित उपकरण नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की। जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा ने जिला प्रशासन और पुलिस से नदी में डूबे दीपक कुमार को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है। एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि नदी में डूबे छात्र की खोजबीन में टीमें लगी हुई है। साथ ही जेसीबी से नदी के बहाव को डायवर्ट करके भी दीपक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें