फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जिले के 30 अधिकारी 

Sun, 11 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के 30 अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (यूआईआरडी) रुद्रपुर भेजा जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू होना है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट जसवंत सिंह राठौर ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण प्रथम बैच में 12 और 13 दिसंबर को, द्वितीय बैच में 14 व 15 दिसंबर को होगा। प्रशिक्षण सत्र सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। पहले सत्र में प्रशिक्षण के लिए आरटीओ सनत कुमार सिंह, सीईओ रघुनाथलाल आर्य, पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एमके सिंह, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र कुमार, आबकारी उपायुक्त प्रदीप कुमार, सहायक निबंधक सहकारिता डीडी गुरुरानी, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, लोनिवि के ईई रणजीत रावत, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक बीरेंद्र कुमार, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के सहायक निदेशक आरएस मर्तोलिया, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गडिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीसी कांडपाल, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, उप श्रमायुक्त अनिल पेटवाल, डीईओ हीरालाल गौतम को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। 

राठौर ने बताया कि द्वितीय बैच में जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए अशोक जोशी प्रभारी अधिकारी कलक्टेट, डॉ. महेश कुमार परियोजना निदेशक डीआरडीए, श्रीष कुमार सचिव एलडीए, नीरज जोशी उपनगर आयुक्त, धनपत कुमार मुख्य कृषि अधिकारी, दीपक मुरारी प्रबंध उद्योग, तेजबल सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, रमा गोस्वामी डीडीओ, अरविंद ललौरिया उपनिदेशक रेशम, जितेंद्र नेगी प्रधानाचार्य आईटीआई, अतुल प्रताप सिंह डीपीआरओ, जगमोहन कफोला जिला समाज कल्याण अधिकारी, ललित मोहन जोशी जिला  अर्थ संख्याधिकारी और सुश्री मामूर जहां कोषाधिकारी को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत के स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें