क्षेत्र पंचायत निधि और 14वें वित्त आयोग की धनराशि में कटौती करने के विरोध में बृहस्पतिवार को भीमताल, धारी, ओखलकांडा और बेतालघाट ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास खंड कार्यालयों में तालाबंदी की। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर पंचायतों के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। बाद में पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजे।
भीमताल ब्लॉक मुख्यालय में ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी की गई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में क्षेत्र पंचायत निधि के रूप में विकास खंड को हर साल 25 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए मिलते थे। इसके अलावा केंद्रीय वित्त से भी क्षेत्र पंचायतों को धनराशि उपलब्ध कराई जाती थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर उक्त बजट को रोककर पंचायतों के विकास को ठप करने का आरोप लगाया। तालाबंदी करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, कनिष्ठ प्रमुख सोनू बिष्ट, दिनेश चौनाल, खीमराम, महेश भंडारी, भगवती सुयाल, रीना आर्या, सुंदर लाल, आन सिंह, ज्योति मेहरा आदि थे।
इसी तरह धारी में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक प्रमुख अंजू नयाल, लीला देवी, लीला मेलकानी, सतीश चंद्र, बीना देवी समेत कई बीडीसी सदस्य, बेतालघाट ब्लॉक में ज्येष्ठ प्रमुख हेमंती बेलवाल, दलीप नेगी, भगीरथ, प्रकाश चंद्र, जयनाथ, विशन सिंह, बाली राम और मंजू आर्या आदि जबकि ओखलकांडा ब्लॉक में प्रदर्शन करने वालों में कनिष्ठ प्रमुख डीकर सिंह मेवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख आनंद आर्या, बसंती देवी, राजेंद्र बोहरा, ललिता सुयाल, गुलाब सिंह मेहता, भगवती देवी, भूपाल सिंह आदि थे।
रामनगर ब्लॉक मुख्यालय में ठोका ताला
रामनगर। यहां तालाबंदी के बाद हुई सभा में ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा एक ओर विभिन्न सरकारें त्रिस्तरीय पंचायत को मजबूत करने की बात करती हैं। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को समाप्त करने की साजिश रच रही है। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख शशि देवी, नरेश कुरिया, आशा देवी, नीमा देवी, तेजुराणा, मीना रावत, पूनम देवी, किशोर चंद्र, जयपाल रावत, विजय खुल्बे, दीवान कटारिया, संजय कुमार, पुष्कर कुमार, ख्याली राम आदि थे। ब्यूरो
कालाढूंगी में भी प्रर्दशन
कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत निधि में कटौती किए जाने पर बृहस्पतिवार को विकास खंड कोटाबाग के क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग हेमा टम्टा, ज्येष्ठ प्रमुख सतविंदर कौर, कनिष्ठ प्रमुख जगदीश दिमवाल, जिंप सदस्य महेंद्र चौधरी, विनोद बुधलाकोटी, विपिन चंद्र भट्ट, प्रभा पांडे, बीना बगड़वाल, देवेंद्र सिंह बोहरा, हीरा बल्लभ पांडे, जोधा सिंह, ख्याली राम, दीपा रस्तोगी, मोहन लाल टम्टा, बसंत कार्की, यशपाल आदि थे।