फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोभनीय टिप्पणी से भड़के जिला कोर्ट के अधिवक्ता

Fri, 19 May 2017 12:50 AM IST
नैनीताल अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
अशोभनीय टिप्पणी से भड़के जिला कोर्ट के अधिवक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित उप निबंधक दफ्तर में एक कर्मचारी पर रजिस्ट्री के नाम पर पैसे की मांग करने व अधिवक्ताओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सब रजिस्ट्रार दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में डीएम दीपेंद्र चौधरी को ज्ञापन देकर सब रजिस्ट्रार दफ्तर का स्टाफ हटाने की मांग की। 
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जिला बार के अधिवक्ता नवीन पंत ने बार एसोसिएशन को शिकायती पत्र देकर कहा कि 16 मई की सुबह वह गेठिया गांव निवासी दीपक सिंह व उसकी पत्नी चंद्रा के विवाह का पंजीकरण कराने के लिए सब रजिस्ट्रार दफ्तर में गए थे। दफ्तर के स्टाफ ने 2:30 बजे तक नवदंपति को दफ्तर के बहार बिठाए रखा और फिर बाद में कहा कि विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र उनके अधिवक्ता को ही दिया जाएगा।


अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि 17 मई की सुबह जब फिर प्रमाण पत्र की मांग की गई तो दफ्तर के कर्मियों ने नवदंपति को फिर से दफ्तर में बुलाने को कहा। इसका विरोध करने पर रजिस्ट्री दफ्तर के एक क्लर्क ने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और बार एसोसिएशन के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणी की। इसकी लिखित शिकायत नवीन पंत व उनके साथी कमल चिलवाल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि शंकर कंसल से की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर कंसल के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता सब रजिस्ट्रार दफ्तर में आ धमके और रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।



बाद में अधिवक्ताओं ने डीएम दीपेंद्र चौधरी को ज्ञापन देकर रजिस्ट्री दफ्तर का स्टाफ हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, सचिव मनीष जोशी, पदीप परगांई, भानू प्रताप सिंह मौनी, अनिल हरनवाल, राजेंद्र परगाई, मुकुल लोहनी, संजय सुयाल, ओमकार गोस्वामी, पंकज कुलौरा आदि अधिवक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें