पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टांडा में मंगलवार को ग्राम प्रधान मदन परगाई ने दृष्टि आई हॉस्पिटल हल्द्वानी के सहयोग से नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 62 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की गई। ग्राम प्रधान मदन परगाई ने बताया कि जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या आई है, उनका हल्द्वानी में आयुष्मान कार्ड से उपचार मुफ्त कराया जाएगा। इस दौरान डॉ. विशाल श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद, प्रभात बिष्ट, सोनू गंगवार, योगेश परगाई, कमल बोहरा, बच्ची सिंह बोहरा, ललित, तुलसी, चंदू बोहरा आदि मौजूद रहे।