फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अधिवक्ताओं ने खरीदे नामांकन पत्र

Tue, 21 Mar 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
मणिपुर, मणिपुर चुनाव 2017 - फोटो : SELF
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के 30 मार्च को होने जा रहे चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की ब्रिकी का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीएस मौनी के मुताबिक चुनाव में करीब 200 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसे 23 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मौनी के मुताबिक सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हरिशंकर कंसल व ओमकार गोस्वामी, सचिव के लिए पंकज चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए भानु प्रताप सिंह मौनी जबकि कोषाध्यक्ष के लिए अनिल हरनवाल ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन पत्रों की ब्रिकी 21 मार्च को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक बार के सभाकक्ष में होगी।

बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3 हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2500 रुपए, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2 हजार, सचिव के लिए 2500 रुपए, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व ऑडिटर पदों में से प्रत्येक के लिए 500-500 रुपए नामांकन शुल्क तय किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ. रमेश जोशी, बीके सांगुड़ी, राजेश चंदोला व प्रमोद बहुगुणा आदि जुटे हैं। चुनाव 30 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें