फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब मजदूरों को राशन दिया

विज्ञापन
राशन वितरण करते लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/पतलोट (नैनीताल)। शहर से लेकर पहाड़ तक खाने के लिए भटक रहे लोगों के लिए बहुत से संगठन आगे आकर उन गरीब मजदूरों और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया जा रहा है। भीमताल में आप पार्टी के प्रदेश संयोजक एसएस कलेर लगातार गरीब मजदूरों को खाद्य सामग्री वितरित करने में लगे हैं। साथ ही उनके होटल में अन्य शहरों से वापस जाते समय वाहन न मिलने से परेशान युवक आराम से रह रहे हैं। शुक्रवार को कलेर ने कानूनगो राधे राणा, पटवारी प्रमोद जोशी, विपिन चंद्रा, सिकंदर कलेर, खीम सिंह क्वीरा, कुलदीप मेहरा ने राशन वितरित किया। भवाली के भूमियाधार में बीडीसी सदस्य अंजू बिष्ट, पंकज बिष्ट सहित अन्य लोगों ने गरीब मजदूरों को खाद्य सामग्री दी। इधर ओखलकांडा में जिला पंचायत सदस्य मीना चिलवाल, समाजसेवी जितेंद्र चिलवाल ने जरूरतमंदों को आटा, चावल, मसाले और तेल की सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें