भीमताल (नैनीताल)। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुषा बडोला ने शुक्रवार को शहर में एक बार और शराब की दुकान को तीन मई तक के लिए सील कर दिया है। सीओ को बार और दुकान से लगातार शराब की ब्रिकी होने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद शुक्रवार को सील करने की कार्रवाई की। सीओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी की उक्त बार और दुकान से रात के समय शराब बेची जा रही है। जिस पर शुक्रवार को बार और दुकान दोनों को 3 मई तक के लिए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि और बारों और दुकानों में भी अगर आगे ऐसी ही शिकायत मिली तो कार्रवाई सख्त की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर से लेकर पहाड़ों में अवैध शराब की ब्रिकी अधिक मूल्यों में की जा रही है। उन्होंने ऐसी शराब की दुकानों में छापेमारी कर उनका लाइसेंस निरस्त करने को कहा है। इस दौरान एसओ कैलाश जोशी मौजूद रहे।