फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूओयू में प्राध्यापकों और कर्मचारियों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच कार्यशैली को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने विरोध कर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कुलसचिव की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विगत दिनों विश्वविद्यालय के कुलसचिव को प्राध्यापकों की ओर से एक पत्र भेजा गया। इसमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कार्य क्षमता पर प्रश्न खड़े करते हुए उन्हें प्रशिक्षण देने की बात कही गई। इस पर कर्मचारियों ने नाराजगी प्रकट की और कार्य नहीं करने की बात कही। बुधवार को इस संबंध में दोनों पक्षों की रजिस्ट्रार कार्यालय में वार्ता हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ। कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि प्राध्यापकों की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए प्रशिक्षण देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से इस संबंध में वार्ता के बाद मामला सुलझाया लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें