फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थित शहर, बेशर्म आदतें

Sat, 03 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
अव्यवस्थित शहर, बेशर्म आदतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी की शहर की सबसे चौड़ी टीपी नगर बाइपास सड़क है, लेकिन यह सड़क धृतराष्ट्र बने अधिकारी और कब्जेदारों के कारण गली में तब्दील होने की तरफ बढ़ रही है। सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की मरम्मत का धंधा चलता है। डिलीवरी वैन वालों ने भी अपना अड्डा पक्का कर लिया है, तो बाकी कसर मोमो, मीट-चावल के ठेलों ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन



शहर के बाहर टीपी नगर को विकसित किया गया था कि वाहनों की मरम्मत आदि का काम व्यवस्थित तरीके से हो सके। लेकिन, अब टीपी नगर का काम सड़क पर ही होने लगा है। जब से टीपी नगर की बाइपास सड़क बनी है, तब से कब्जेदारों की पौ बारह हो गई है।

सड़क के दोनों तरफ ट्रकों, क्रेन की लाइन रहती है, जहां पर दिनभर वाहनों को दुरुस्त करने का काम चलता रहता है। जो सड़क बचती है, उसमें ठेले वाले और खाने वालों के वाहन खड़े रहते हैं। सड़क के बीच में डिवाइडर के लिए जगह छोड़ी गई है।
विज्ञापन


 सड़क पर कब्जे की स्थिति तब है, जब बगल में ही टीपी नगर पुलिस चौकी है। इसकी दीवार पर लिखा है कि चौकी के बाहर वाहन खड़ा करना मना है, लेकिन अधिकारियों को टीपी नगर बाइपास सड़क नहीं दिखाई देती है।

टीपीनगर से मंडी की ओर जाने वाली सड़क किनारे ट्रक, बड़े वाहन पार्क कर उनकी मरम्मत आदि का कार्य किया जाना गलत है। टीपीनगर में ट्रकों की मरम्मत कार्य के लिए पर्याप्त स्थान है। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, टीपीनगर व्यापारी संघ पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
- प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें