नैनीताल स्थित चि ड़ियाघर में बाड़ों का निरीक्षण करती विशेषज्ञों की टीम
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में बुधवार को वन्य प्राणी स्वास्थ्य सलाहकार समिति की 28वीं बैठक हुई। इसमें उम्रदराज वन्यजीवों की संख्या को देखते हुए दूसरे चिड़ियाघरों के प्रबंधन से संपर्क कर वहां से वन्यप्राणियों को नैनीताल जू लाने पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने वन्य प्राणियों के बेहतर स्वास्थ्य के रखरखाव के लिए कई सुझाव दिए।
प्राणी उद्यान के निदेशक चंद्रशेखर जोशी के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंतनगर पशु औषधि विज्ञान के प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. जेएल सिंह ने की। आईवीआरआईए बरेली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉण् एम कारीकालनए डॉ. पीएस हयांकीए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमा राठौर, पशु चिकित्साधिकारी, नैनीताल और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पराग निगम, आरओ अजय सिंह रावत ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु पांगती ने विशेषज्ञों को प्राणी उद्यान के समस्त वन्य प्राणियों के बाड़े दिखाए और वन्यजीवों के स्वास्थ्य व रखरखाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संवाद