हल्द्वानी। संभागीय परिवहन अधिकारियों के साथ हुई देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ की बैठक में ओवरलोडिंग रोकने पर चर्चा हुई। आरटीओ और सीओ ने रात में भी सघन चेकिंग अभियान चलाने और ओवरलोडिंग करते हुए वाहनों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
ट्रांसपोर्ट नगर में सीओ संगीता, एआरटीओ संदीप वर्मा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश मेहरा की मौजूदगी में हुई बैठक हुई। एआरटीओ और सीओ ने अभियान चलाने के साथ ही हर चौकी थाने से महासंघ को सहयोग देते हुए ओवरलोडिंग रोकने की बात कही। ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने भी एकमत से यातायात नियमावली का पालन करने की बात कही। महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने आभार जताया। इस मौके पर बागेश्वर अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, प्रकाश रावल, महेश रावत, ललित सिंह रौतेला, ललित मोहन शर्मा, गिरीश मलकानी, हरजीत सिंह चड्ढा, नवीन मेलकानी, उमेश पांडे, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।