हल्द्वानी। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कोहरे भी छाने लगा है। इसके बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम अभी तक तैयारी नहीं कर पा रहा है। रात के समय कोहरा घना होने के बावजूद फॉग लाइट बसों में नहीं लग सकी हैं, इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हल्द्वानी शहर से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, लखनऊ, कानपुर सहित कई रूटों पर रात के समय उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन होता है मगर रात के समय लगने वाला कोहरा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सर्दी शुरू होने के साथ ही कई जगह कोहरा भी लगने लगा है। इसके लिए बसों में फॉग लाइट का इस्तेमाल किया जाता है मगर हल्द्वानी से जाने वाली निगम की अधिकतर बसों में फॉग लाइट ही नहीं है। रोडवेज वाहन चालकों का कहना है कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट से पर्याप्त रोशनी होती है, जिससे रास्ते का सही तरह से पता भी चलता है मगर फॉग लाइटें नहीं लगने कोहरा घना होने के कारण दिक्कत भी हो रही है।
बसों में फॉग लाइट नहीं लग रही हैं, बल्कि उनके स्थान पर कलर बल्ब लगाए गए हैं। यह भी कोहरे के दौरान काफी कारगर रहती हैं। इससे भी कोहरे के समय वाहन चलाने में सुविधा होती है।
-सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम हल्द्वानी डिपो