फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उपभोक्ता लाइन न लगाएं, घर-घर पहुंचेगी रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गैस सिलिंडर वितरण में हो रही दिक्कत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने नैनीताल स्थित विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार होम डिलीवरी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे को नियमों का अनुपालन करने को कहा। गैस वितरण के दौरान उस क्षेत्र के लिए डीएसी नंबरों से लगभग दस सिलिंडर अधिक रखे जाएं। उपभोक्ताओं से सिलिंडर के लिए लाइन न लगाने की अपील की। धर्मशाला में नेपाली मजदूरों को लाइन पर लगाने के मामले में सिलिंडरों को जब्त किया जाएगा। उपभोक्ता निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान किसी को न दें। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी को भी गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गैस प्रबंधक को कहा है कि ठेकेदार की अनियमितता पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें