फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, नवाचार पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने मंगलवार को लोक भवन में तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, यूओयू के प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहानी और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े पहलू थे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना होगा। राज्यपाल ने आधुनिक तकनीक, स्टार्टअप, उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास से विद्यार्थियों को जोड़ने की आवश्यकता बताई। उनका उद्देश्य था कि विद्यार्थी रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजक भी बन सकें। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने पर भी जोर दिया। कुलपतियों ने राज्यपाल को अपने विश्वविद्यालयों में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध कार्यों और कौशल विकास आधारित गतिविधियों की जानकारी दी।




शैक्षणिक रिक्त पदों की स्थिति जानी

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने विश्वविद्यालयों में उपलब्ध अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें