नैनीताल। भारत आने वाले सैलानियों को नेपाल से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में चर्चा के लिए नेपाल के प्रसिद्ध शुक्लफांटा राष्ट्रीय उद्यान से 15 सदस्यीय दल नैनीताल पहुंचा। यहां उन्होंने नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। दल का नेतृत्व कर रहे कंचनपुर के होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम चंद्र ने बताया कि नेपाल में वर्षभर में महज चार से साढ़े चार हजार पर्यटक ही पहुंचते हैं। नेपाल धनगढ़ी के ट्रैवल एजेंसी के विनय बिष्ट ने कहा कि कोई ऐसा उपाय निकाला जाए कि भारतीय पर्यटकों को नेपाल आने में आसानी हो। नैनीताल के पर्यटन व्यवसायी कमल जगाती ने सुझाव दिया कि यदि भारतीय पर्यटन को नेपाल से जोड़ना है तो भारतीय ब्लागरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। इस मौके पर परमानंद भंडारी, किशन पांडे, संतोष बावड़ी, कृष्णा, धनंजय जोशी, श्रीराम, पुरूषोत्तम, रमेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।