नैनीताल। नैनीताल में कैंची, क्रिसमस से नववर्ष के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन पुलिस तैनात रहेगी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस से नववर्ष तक नैनीताल और कैंची धाम के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्यटकों को जाम में न फंसना पड़े। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्षेत्र, रूट और पार्किंग स्थलों की जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस को चौराहों और सड़क पर तैनात किया जाएगा।