नैनीताल। मुख्यालय के ग्रुप कमांडर, कमोडोर बल राजेश सिंह डीएसबी परिसर पहुंचे। यहां नेवल एनसीसी कैडेट्स ने कमोडोर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमोडोर सिंह ने कहा, कठिन परिश्रम, टीमवर्क और अनुशासन सफलता के मूल मंत्र हैं। नेवल एनसीसी के माध्यम से कैडेट्स शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व का भी विकास कर रहे हैं।
कमोडोर सिंह ने नेवल यूनिट के दस्तावेजों, रिकॉर्ड्स, स्टोर डाटा, उपकरणों, हथियारों और यूनिट के क्रियाकलापों का निरीक्षण किया। कमांडिंग अफसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी ने उनकाे रिकॉर्ड प्रबंधन, डाटा संरचना और शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव की जानकारी दी। कमांडिंग अफसर ने ग्रुप कमांडर को बताया यूनिट की ओर से ड्रोन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। रेंज में एयर राइफल और एयर पिस्टल प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी ले. कमांडर अनिल मनहास, कुमाऊं विवि के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह, मुख्य प्रशिक्षक विक्रांत, रवि, प्रशिक्षक करमबीर, मुकेश आर्य, राजेश बेनीवाल, प्रशासनिक अधिकारी भगवत बिष्ट, आरके तिवारी, कमलेश जोशी आदि मौजूद रहे।