फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वॉल्वो बस में फिर मिला गंदा पानी, सप्लाई रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की वॉल्वो बस में बंटने वाले पानी की बोतल में फिर गंदगी मिलने का मामला आया है। इस पर दिल्ली, देहरादून जाने वाली वॉल्वो बसों में पानी की आपूर्ति रोक दी गई है। साथ ही पानी के सप्लायर से जवाब मांगने के साथ ही जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निगम की वॉल्वो बसों में उत्तराखंड परिवहन नीर के नाम से पानी की बोतल दी जाती हैं। मंगलवार सुबह 9 बजे हल्द्वानी से दिल्ली को जाने वाली काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस में यात्रियों के पानी रखा गया। इस बीच बस परिचालक ने पानी की एक बोतल को बाहर निकालकर जैसे ही जांचा तो पानी में गंदगी तैरती नजर आई। शिकायत पर कर्मचारी बस में पहुंचे और पानी की पेटी की जांच की। पेटी में सभी बोतलों में पानी में गंदगी थी। एआरएम आलोक बिनवाल ने बस अड्डे पर पानी के सप्लायर की दुकान में जाकर पानी जांचा। समस्या मिलने पर उस बैच की सभी पानी की बोतलों को वापस भेजने के लिए कहा। सभी वॉल्वो बसों में पानी नहीं देने के निर्देश के साथ ही पानी की जांच भी शुरू करवा दी है। बता दें कि चार दिन पहले भी वॉल्वो बस में गंदा पानी दिए जाने की शिकायत सामने आई थी।



वॉल्वो बस में पानी में गंदगी मिलने की शिकायत मिली है। सभी बसों में पानी की सप्लाई रोक दी गई है। साथ ही पानी की जांच भी करवाई जा रही है। बुधवार तक नए पानी की सप्लाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आलोक बनवाल, एआरएम

बस में पानी के रुपये लिए लेकिन नहीं दिया पानी

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की वॉल्वो बसों में यात्रियों को दिए जाने वाले पानी का पहले ही मूल्य ले लिया जाता है। मगर मंगलवार को टिकट के साथ बोतल के रुपये कटने के बावजूद दिल्ली और दून के लिए वॉल्वो बस में सफर करने वाले यात्रियों को पानी नहीं मिल सका। इस बारे में अब निगम प्रबंधन ने बुधवार से नए ब्रांड का पानी दिलाने की बात कही है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति रोक दी है। इस कारण यात्रियों को पानी नहीं दिया जा सका। बुधवार से दूसरे ब्रांड के पानी की आपूर्ति करने के लिए सप्लायर को कहा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें