फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कबाड़ रखने के काम आ रहा बेस अस्पताल में बना ओटी ब्लॉक

Wed, 03 Apr 2024 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी पैसे की बर्बादी की बानगी देखनी तो आप सोबन सिंह बेस अस्पताल चले आईए। यहां ओटी ब्लॉक को कबाड़ कक्ष और हृदयरोग केंद्र गोदाम में तब्दील कर दिया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी भविष्य में ओटी ब्लॉक में ओपीडी शुरू करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



बेस अस्पताल में जून 2004 में ओटी भवन का निर्माण और 2009 में इसका लोकार्पण किया गया था। तब से ऑपरेशन थिएटर ब्लॉक (ओटी) का इस्तेमाल नहीं हो सका है। यहां दीवारों में सीलन और दरारें आने के साथ पेंट की पपड़ी भी उखड़ चुकी है। वर्तमान में ओटी ब्लॉक में कबाड़ रखकर ताला लटका है। वहीं अस्पताल के ह्दयरोग केंद्र में पूर्व में ओपीडी होती थी। करीब एक दशक से कार्डियोलॉजिस्ट न होने से इसे गोदाम में तब्दील कर दिया गया है। हृदय रोग संबंधी समस्या पर मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। पीएमएस डॉ. केके पांडे के अनुसार काफी सालों से कार्डियोलॉजिस्ट नहीं हैं। इसलिए इस केंद्र को उपयोग में नहीं लाया जा सका है। निदेशालय स्तर से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती होनी है।



ओटी और डॉक्टर कक्ष का नहीं हो रहा इस्तेमाल

अस्पताल के पहले माले में ओपीडी और दूसरे माले में मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। वहीं तीसरे माले में दो कमरों में स्टेशनरी गोदाम और दो कमरों में ओटी कक्ष बनाए गए थे। डॉक्टरों के भी पांच रूम भी बनाए गए जिसका कोई उपयोग यहां नहीं हो रहा है।
विज्ञापन





तीन साल पहले तक बन रहे थे प्रमाण पत्र

कोविडकाल के दौरान ओटी ब्लॉक को खोला गया था और यहां मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का काम किया गया। बाद में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से इसे चलाया नहीं जा सका।




खाली पड़े ओटी ब्लॉक के बारे में पीएमएस से जानकारी ली गई है। इसमें कुछ निर्माण कार्य और होना है। इसे आधुनिक ओपीडी के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही इस ब्लॉक को उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. श्वेता भंडारी, सीएमओ, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें